ईश्वर से मिलना चाहते थे लोग, पादरी ने बताया ऐसा रास्ता.. ले ली 95 जानें

नेहा राठौर

भगवान से मिलने की इच्छा किसकी नहीं होती। सभी चाहते हैं कि भगवान उन्हें दर्शन दें और अपने आशीर्वाद से उनका जीवन सुंदर बनाएं। लेकिन क्या भगवान से मिलने के लिए मरना ही एकमात्र रास्ता है? अफ्रीकी देश केन्या से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पादरी ने यीशु (Jejus) से मिलवाने के नाम पर 95 लोगों की जान ले ली। पादरी ने लोगों से कहा कि अगर वे भूखे रहेंगे तो वे आसानी से यीशू से मिल सकेंगे और उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होगी।  

लोगों ने पादरी के कहे अनुसार भूखा रहना शुरू कर दिया, जिससे कई लोगों की एक-एक करके मौत हो गई। इन लोगों के शव किल्फी प्रांत में शाकाहोला के जंगल से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कई लोगों के शव केन्या के शाकाहोला जंगल से निकाले। खबर लिखे जाने तक जंगल से 95 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पादरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों से शवों को पिछले तीन दिनों से निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में मनाए जाने वाले अजीबो-गरीब त्योहार… यहां मौत पर मातम नहीं मनाया जाता है जश्न

ये है पूरी कहानी

बता दें कि किल्फी काउंटी क्षेत्र के शाकाहोला गांव में एक पादरी गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च ( Good News International Charch) चलाता था। 95 लोगों की जान लेने वाले पादरी का नाम पॉल माकेन्जी नथेन्गे है। बताया जा रहा है कि पादरी लोगों को चर्च में प्रार्थना के लिए बुलाता था। जब लोगों ने सुना की पादरी लोगों को यीशु से मिलवाता है तो उन्होंने पादरी से तरीका पूछा, इस पर पादरी ने कहा कि अगर वे भूखे रहेंगे तो वे यीशु से मिल पाएंगे और स्वर्ग जाएंगे। इसके बाद लोगों ने पादरी की बात मान कर भूखा रहना स्वीकार किया, जिससे धीरे-धीरे लोगों की मौत हो गई। इसमें पुरुष, महिला समेत बच्चे भी शामिल हैं।

ऐसे हुआ 95 मौतों का खुलासा

दरअसल, लोगों ने पादरी की बातों पर भरोसा कर खाना छोड़ दिया। एक घर में सभी भूखे लोगों एक साथ रहने लगे। लोगों की भूख के कारण धीरे-धीरे तबीयत खराब होने लगी। जब पुलिस को इस बात के बारे में पता चला तो उस घर पर दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने कई लोगों को बुरी हालत में बरामद किया। पुलिस ने तुरंत लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर कई लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है आने वाली फिल्म ‘नर का सुर’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृत लोगों को पादरी ने आमरण अनशन के लिए उकसाया था। अभी तक पुलिस ने शाकाहोला जंगल से 73 लोगों के शव बरामद किए हैं। इसी के साथ पुलिस ने कई नई बनी कब्रों की भी पहचान की है। पुलिस ने कोर्ट से पादरी को ज्यादा दिनों के लिए हिरासत में रखने के लिए इजाजत मांगी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की जांच जारी है।

By Quick News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *