पूर्वी दिल्ली की तत्कालीन मेयर नीमा भगत ने की दिल्ली से भटिंडा की सैर फिर आई विवादों में ।

डिम्पल भारद्वाज

दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत किसी छूपी नहीं है। निगम कर्मचारी लगातार अपने वेतन के लिए हड़ताल करते नज़र आते हैं। होली – दिलावी जैसे बड़े त्यौहार भी निगम कर्मचारियों के बेनूर हो जाते है। लेकिन निगम में बैठी भाजपा सरकार समाधान निकालने के बजाए निगम के पैसे पर मौज मस्ती करने और यात्रा करने में लगी रहती है। कुछ ऐसा ही आरोप पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर नीमा भगत पर लगा है।

इसे भी पढ़ें – https://quicknewshindi.com/durgesh-pathak-inaugurated-modern-community-building-at-sarai-peepal-thala/

दरअसल  पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बीजेपी महापौर और वार्ड 24ई गीता कॉलोनी से पार्षद नीमा भगत पर सरकारी खर्चे पर भटिंडा की यात्रा करने का गंभीर आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साल 2018 की तत्कालीन महापौर नीमा भगत ने 25 फरवरी 2018 से 28 फरवरी 2018 के बीच यह यात्रा सरकारी गाड़ी सहित पूरे तामझाम के साथ की थी। लेकिन भाजपा महापौर की इस यात्रा पर कुल कितना खर्च आया?  इसकी सटिक जानकारी निगम के सचिव कार्यालय के अधिकारी भी बताने में असमर्थ हैं।

गौरतलब है की मौजूदा कैंद्र सरकार दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत को देखते हुए दिल्ली के तीनों निगम को एक करने का प्रस्ताव संसद में पास करवाने के लिए निगम चुनावों को फिलहाल के लिए टाल दिया है। लेकिन सवाल यह है की बीते 15 सालों से निगम में बैठी सत्ताधारी बीजपी सरकार पर कैंद्र की बीजेपी सरकार अंकुश क्यों नहीं लगा पाई।

By Quick News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *