जीवनशैली

Errol Musk को पसंद हैं अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय: भारत में एफडीआई को लेकर की रांझा विक्रम सिंह से चर्चा

अंशुल त्यागी, नई दिल्ली:
अमेरिकी/दक्षिण अफ्रीकी उद्योगपति एरोल मस्क, जो स्पेसX और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के पिता भी हैं, ने हाल ही में अभिनेता रांझा विक्रम सिंह और दुबई के युवा उद्यमी उदयजीत सिंह के साथ भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक भारत में आर्थिक अवसरों को लेकर सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।

फोटो

बॉलीवुड के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए एरोल मस्क ने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बेहद पसंद हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की विविधता और वैश्विक प्रभाव की सराहना की।

इसे पढ़ें – हिमालय बचाओ, जीवन बचाओ: किशोर उपाध्याय की विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु संकट को लेकर वैश्विक चेतावनी

इस बैठक की शुरुआत उदयजीत सिंह ने की, जिन्होंने भारत में निवेश की संभावनाओं को सामने रखा। चर्चा के दौरान, एरोल मस्क ने भारत को अपना “पसंदीदा देश” बताया और यहां के सांस्कृतिक एवं आर्थिक माहौल की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में निवेश के लिए वह गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान जब एलन मस्क का ज़िक्र आया, तो एरोल मस्क ने मुस्कुराते हुए कहा:
“वह बहुत मेहनती है, बहुत काम करता है। उसे अब थोड़ा आराम करना चाहिए।”

फोटो

रांझा विक्रम सिंह, जिन्हें हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और पंजाबी फिल्म ‘माइनिंग’ में देखा गया, ने एरोल मस्क की ऊर्जा और सरलता की सराहना की। उन्होंने मस्क के अच्छे स्वास्थ्य और भारत यात्रा की सफलता की कामना की।

इसे पढ़ें – DME मीडिया स्कूल ने ग्लोबल वॉयसेज़ और अकादमिक उत्कृष्टता के साथ 7वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICAN का सफलतापूर्वक समापन किया

Recent Posts

प्रेरणा विमर्श 2025: परिवर्तन, विचार और उत्सर्जन—नोएडा में प्रेस वार्ता में हुई बड़ी घोषणाएँ

अंशुल त्यागी, प्रेरणा विमर्श 2025 की प्रेस वार्ता आज प्रेरणा भवन, सेक्टर 62, नोएडा में…

December 7, 2025

Dhurandhar Movie Review: रणवीर सिंह की दमदार वापसी एक विस्फोटक जासूसी–गैंगस्टर थ्रिलर में

अंशुल त्यागी, दिल्ली "घायल हूँ इसलिए घातक हूँ।"यह डायलॉग सिर्फ नॉस्टैल्जिया नहीं, बल्कि रणवीर सिंह…

December 6, 2025

वार्ड-14 धीरपुर में विकास की नई इबारत: जोगी वाली गली की नवनिर्मित सड़क का भव्य उद्घाटन

डिंपल भारद्वाज, दिल्ली - दिल्ली नगर निगम के वार्ड-14 धीरपुर (आदर्श नगर विधानसभा) में विकास…

December 4, 2025

Aatmaram Live Review: सीमित साधन, दमदार सोच—निहारिका साहनी की नई सिनेमाई आवाज़

अंशुल त्यागी, Critic Rating: ★★★☆☆ डायरेक्टर निहारिका साहनी की पहली फीचर फिल्म ‘Aatmaram Live’ इस…

November 27, 2025

धनुष–कृति सैनन की ‘तेरे इश्क़ में’ ने दिल्ली में बढ़ाया प्रमोशन का तापमान

अंशुल त्यागी, धनुष, कृति सैनन और आनंद एल राय ने महसूस की दिल्ली की सर्दियों…

November 23, 2025

This website uses cookies.