जीवनशैली

Hair Fall Home Remedies: इन तीन चीजों को अपनाने से झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

Hair Fall Home Remedies: बाल झड़ने और बालों का जल्दी सफेद होने की समस्या से बहुत सी महिलाएं परेशान रहती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण सर के बाल कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं। बालों का झड़ना एक आम समस्या मानी जाती है। लेकिन अगर आप भी बालों को झरने से रोकना चाहते हैं। आप घरेलू नुस्खे आजमा सकती है वैसे तो बाजार में कई केमिकल प्रोडक्ट आते हैं। जिससे बाल सही होने की जगह पर और ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। हम आज आपको बताएंगे की आप कैसे अपने बालों का ख्याल रख सकती हैं।

Hair Fall Home Remedies

प्याज का रस

बालों के लिए प्याज काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज का रस निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकती है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से प्याज का रस बालों में नई चमक लाने में फायदेमंद होता है। प्याज को कद्दूकस करके उसका रस अलग निकाल लें। प्याज के रस को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे बालों की दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

आंवला और नींबू का रस

बालों में चमक लाने के लिए आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। आंवले के रस में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों पर लगा लें। इसे सर पर लगाने से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ ही झड़ते बालों की समस्या से निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है गुलाब जल के यह फायदे ?

एलोवेरा का प्रयोग

एलोवेरा बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल चेहरे की त्वचा के लिए भी करते हैं। एलोवेरा में विटामिन ए विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है। एलोवेरा के चिपचिपे जेल में इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसकी मदद से बालों को नई मजबूती मिलती है. बालों के झड़ने की समस्या से भी निजात मिलती है।

Recent Posts

देश की पहली 4K एनीमेटिड मूवी में सार्थक संदेश देता ‘APPU’

अंशुल त्यागी, रेटिंग 3,5 स्टार आप आसानी से यकीन नहीं कर पाएंगे कि देश की…

April 19, 2024

श्रेयस तलपड़े और तनीशा मुखर्जी स्टारर फ़िल्म ‘Luv You Shankar’ आस्था और भक्ति की दिलकश दास्तां बयां करती है

अंशुल त्यागी, एनिमेशन और वास्तविक किरदारों के अद्भुत संगम से बनी अनोखी फ़िल्म 'लव यू…

April 19, 2024

‘ ‘The Legacy Of Jineshwar’ ‘ में दिखेगी जैन परंपरा

अंशुल त्यागी, 'द लिगेसी ऑफ जिनेश्वर' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह कार्यक्रम…

April 19, 2024

डॉक्यूमेंट्री “The World of Safed” 14वें दादा साहेब फाल्के फिल्म महोत्सव में चयनित

डिंपल भारद्वाज, संदीप सिंह की "द वर्ल्ड ऑफ सफेद", जो कि समीर हलीम द्वारा लिखित…

April 8, 2024

अजय देवगन फिल्म “Maidaan” से हैट-ट्रिक बनने की ओर अग्रसर है

अंशुल त्यागी - बहुत लंबे समय से, भारतीय खेल इतिहास के धूल भरे अभिलेखागार में…

April 8, 2024

This website uses cookies.