शतक के गीत लॉन्च पर सुखविंदर सिंह का मज़ेदार खुलासा: “मुझे तो बस चॉकलेट मिली”

अंशुल त्यागी, फिल्म ‘शतक’ के गीत रिलीज़ कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपने अंदाज़ से सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। जब उनसे यह सवाल किया गया कि उन्होंने इस गाने के लिए कितनी फीस ली, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद सादगी भरा जवाब दिया—
“मुझे तो बस चॉकलेट मिली है।”


🍫 पुराने दिनों की यादों से जुड़ा किस्सा

सुखविंदर सिंह ने इस मौके पर अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पंजाब में उनके घर के सामने संघ की शाखा लगती थी, जहां वे अक्सर जाया करते थे।
शाखा में मौजूद लोग उनसे गाना सुनने की फरमाइश करते थे और बदले में उन्हें चॉकलेट दिया करते थे।


😄 शतक की टीम से भी वही मांग

गायक ने मज़ाकिया लहजे में आगे कहा कि जब शतक फिल्म की टीम उनके पास गीत लेकर आई, तो उन्होंने उसी पुराने अनुभव को दोहराते हुए कहा—
“गाने के बदले मुझे बस चॉकलेट दे देना।”


🎤 सादगी और ज़मीन से जुड़ा कलाकार

सुखविंदर सिंह का यह बयान न सिर्फ़ हंसी का कारण बना, बल्कि उनके ज़मीन से जुड़े स्वभाव और संगीत के प्रति प्रेम को भी दर्शाता है। यह किस्सा सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में खूब चर्चा में है।

Leave a Comment