अंशुल त्यागी, संगठनात्मक सशक्तिकरण और सामाजिक नेतृत्व पर होगा विशेष मार्गदर्शन
सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा मातृशक्ति की संगठनात्मक भूमिका को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग रविवार, 8 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मेरठ के माधव कुंज, शताब्दी नगर में आयोजित होगा।
इस प्रशिक्षण वर्ग में मातृशक्ति को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों के विस्तार, नेतृत्व क्षमता के विकास, योजना निर्माण तथा सामाजिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सेवा और समाज कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करना है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती की राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्रीमती रेनू पाठक जी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय सुधीर जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोनों ही वरिष्ठ पदाधिकारी अपने विचारों और अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित करेंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती मेरठ प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न जिलों और महानगरों से मातृशक्ति पदाधिकारी, चयनित शिक्षिकाएं तथा जिला एवं महानगर स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता सहभागी होंगे।
सेवा भारती मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री अखिल अग्रवाल एवं प्रचार प्रमुख आलोक अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग मातृशक्ति को सेवा कार्यों के विविध आयामों—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक सेवा—में अधिक प्रभावी योगदान देने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डॉ. रश्मि गुप्ता (प्रांत उपाध्यक्ष), बहन देवी नंदा (पूर्णकालिक) तथा बहन सुरभि सिंह (प्रांत सह मंत्री) द्वारा लगातार बैठकें और संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग की संपूर्ण तैयारी प्रांत संगठन मंत्री श्री जितेंद्र जी के कुशल मार्गदर्शन में की जा रही है।
आयोजकों ने सभी चयनित कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने का आह्वान किया है।
मुख्य जानकारी
कार्यक्रम: मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग
तारीख: 8 मार्च 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
स्थान: माधव कुंज, शताब्दी नगर, मेरठ
आयोजक: सेवा भारती मेरठ प्रांत