‘Pattern’ & ‘The Turban’ लघु फिल्म कई अंतर्राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कार के लिए नामांकित
अनूठी कहानी एवं उल्लेखनीय चित्रण के कारण ‘पैटर्न’ और ‘द टर्बन’ (Pattern & The Turban) दोनों लघु फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दोनों फिल्मों को इन्फो-फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, फ्लोरेंस फिल्म समारोह जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है।