पूर्व महापौर जय प्रकाश (Jai Prakash) ने किशनगंज आरयूबी का किया निरीक्षण

डिंपल भारद्वाज, संवाददाता

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश (Jai Prakash) ने आज किशनगंज आरयूबी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

नक्शा देखते हुए

जय प्रकाश ने बताया कि किशनगंज आरयूबी पर रेलवे द्वारा दो बॉक्स का निर्माण पूरा करने के बाद अब यहां पर आरसीसी रोड का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है जिसके पूरा होने के बाद आयूबी को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों को शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

इसे पढ़ें – https://quicknewshindi.com/welcome-back-to-school-delhi/

प्रतिकात्मक फोटो

हमसे जुड़ें :

जयप्रकाश ने बताया कि किशन गंजा आरयूबी पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर इंद्रलोक व आस पास के इलाकों का यातायात काफ़ी सुगम हो जाएगा और नागरिकों को जाम की स्थिति से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बाद भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने की कोशिश कर रही है वह निगम के सभी कर्मचारी व अधिकारी दिन रात कार्य कर रहे हैं।

यह भी देखें:

Watch Us On Youtube : https://www.youtube.com/c/QuickNewsHindi

Leave a Comment