अंशुल त्यागी, सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा रामतेराम मोड़ स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के आगामी कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से सेवा निधि के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस बैठक का नेतृत्व मेरठ प्रांत से सेवा भारती के संगठन मंत्री श्री जितेंद्र जी द्वारा किया गया। उनके साथ सह मंत्री श्री अखिल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी एवं मंत्री श्री प्रवीण शर्मा जी सहित महानगर और प्रांत की कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा समाज के अधिक से अधिक वर्ग तक पहुँच सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से सेवा निधि के महत्व और उसके माध्यम से चलने वाली योजनाओं को लेकर सदस्यों को जागरूक किया गया।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि 22 मार्च 2026 (रविवार) को सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा एक विस्तृत बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सभी सदस्यों को सेवा निधि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की रूपरेखा साझा की जाएगी।

यह बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों को गति देने और सेवा कार्यों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

