अंशुल त्यागी, एबिलिटीज इंडिया पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड (AIP) के कारखाना प्रबंधक श्री अरविंद बालियान ने गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर का दौरा कर निर्माणाधीन “पुष्पा–राजन अरोड़ा पार्क” एवं परिसर में चल रहे वृक्ष संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।
कंपनी के माननीय प्रबंध निदेशक श्री सुनील अरोड़ा के पूज्य माता-पिता की स्मृति में लगभग 1,20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
एनडीआरएफ परिसर में वर्तमान में लगभग 1.20 लाख पेड़ हैं, जिनमें से करीब 32,000 पेड़ों के रोपण एवं संरक्षण में एबिलिटीज इंडिया पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री अरविंद बालियान समय-समय पर परिसर का दौरा कर वृक्षों के संरक्षण एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा करते हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में देश के माननीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी इस हरित परिसर का दौरा कर इसकी हरियाली और सुव्यवस्थित विकास की सराहना की थी। “पुष्पा–राजन अरोड़ा पार्क” भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।