दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज का पहला एलुमनाई मीट: पूर्व छात्रों और शिक्षकों के संग यादों का खास संगम

अंशुल त्यागी.दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह इवनिंग महाविद्यालय में 24 फरवरी 2026 को पहला एलुमनाई मीट आयोजित किया गया, जिसमें करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र, वर्तमान संकाय सदस्य और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, जिससे पूरे परिसर में यादों और भावनाओं का विशेष माहौल देखने को मिला।

फोटो

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद वंदे मातरम् और विश्वविद्यालय कुलगीत के सामूहिक गायन ने आयोजन को गरिमामय और सांस्कृतिक स्वर प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. भावना पांडेय ने उद्घाटन संबोधन में एलुमनाई मीट के प्रथम आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एलुमनी समिति के संयोजक डॉ. महेश कुमार दीपक ने स्वागत भाषण में पूर्व छात्रों की भागीदारी को महाविद्यालय के विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं महाविद्यालय की आधिकारिक एलुमनाई संस्था SETU के अध्यक्ष डॉ. विशाल सहाय ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे, जिनके कार्यकाल में वर्ष 2022 में SETU एलुमनी एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।

फोटो

इस अवसर पर दिवंगत प्राचार्य श्री दीपक मल्होत्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदानों को याद किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. पूनम गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

फोटो

आयोजन के दौरान भविष्य में एलुमनाई नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए नियमित मीटिंग्स, वर्तमान छात्रों के लिए मेंटरशिप सत्र और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही, प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल और रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यक्रम और अधिक जीवंत और यादगार बन गया।

Leave a Comment