डिंपल भारद्वाज, शाहदरा जिला के गाँधी नगर और मयूर विहार जिला के मदनपुर खादर पश्चिम में आज भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का जनसम्पर्क यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय निवासियों ने उत्साह और जोश से भाजपा प्रत्याशी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और भारी मतों से विजयी बानने का आशीर्वाद दिया। साथ की दोनो जगह 100 100 जगह भव्य पुष्प वर्षा और आरडब्ल्यूए और धार्मिक संगठन द्वारा स्वगत और ऑर्गेनिक आतिशबाजी की गई।

भाजपा शाहदरा जिला से जनसम्पर्क कार्यक्रम में गाँधी नगर विधायक अनिल वाजपई, ज़िला अध्यक्ष संजय गोयल, भाजपा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़,निगम पार्षद प्रिया कम्बोज, मण्डल अध्यक्ष सचिन चौहान, पूर्व महापौर दिव्य जायसवाल, पूर्व विधायक नसीब सिंह व मयूर विहार जिला से जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा जी, महामंत्री नीरज सिंह, भावना जैन,निगम पार्षद ब्रह्म सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष योगेश भाटी जी, मयूर विहार ज़िला मीडिया संयोजक अतुल सिंह व अन्य भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



फोटो
इसे देखें –