नहीं दिखेगा भारत में यह चंद्र ग्रहण !

ब्यूरो रिपोर्ट – वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार ये चंद्र ग्रहण सोमवार,16 मई सुबह 07:02 बजे लगेगा। वहीं, दोपहर 12:20 पर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन अन्य कई देशों में इसे साफ देखा जा सकेगा।

चंद्र पर ग्रहण लगते हुए तस्वीरें

इन जगहों पर दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण 2022

16 मई 2022 को जो चंद्र ग्रहण लग रहा है वो दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. जबकि भारत की बात करें तो यहां चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा.

इसे भी पढ़ें – आ रही है ‘DHAAKAD’…

इसे भी पढ़ें – ये गर्मी (Garmi) है मेरे यार…

Leave a Comment