एबिलिटीज इंडिया पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 400 कर्मचारियों की हुई आंखों की जांच

अंशुल त्यागी, एबिलिटीज इंडिया पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड में कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वेदांता आई हॉस्पिटल, आरडीसी राजनगर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कंपनी के करीब 400 कर्मचारियों एवं साथियों की आंखों की जांच की गई।

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

फोटो

कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर

इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य है कि सभी कर्मचारियों एवं साथियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होती रहे। इससे किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है और आवश्यक उपचार कराया जा सकता है।

कंपनी के CEO श्री तुषार अरोड़ा ने कहा कि कंपनी अपने सभी साथियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि सभी कर्मचारी स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

वहीं, कंपनी के COO श्री महेश जैन ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से कर सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए।

फोटो

अगले महीने आयोजित होगा हेल्थ चेक-अप कैंप

कंपनी के HR Head एवं Factory Manager श्री अरविंद बालियान ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के सफल आयोजन के लिए वेदांता आई हॉस्पिटल की टीम, HR टीम और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले महीने यशोदा हॉस्पिटल के सहयोग से हेल्थ चेक-अप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

कंपनी द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment