डीएमई लॉ स्कूल में ‘ज्यूरिसकनेक्ट’ 2026 का आयोजन, देश की शीर्ष लॉ फर्मों के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

अंशुल त्यागी, दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME) लॉ स्कूल, नोएडा में विधि क्षेत्र के विद्यार्थियों और विशेषज्ञों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ज्यूरिसकनेक्ट’26” का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय था — “न्याय तक पहुंच, दक्षता और विश्वास: भारत की न्याय व्यवस्था पर पुनर्विचार”

इस विशेष कार्यक्रम में देश की टियर-1 लॉ फर्मों से जुड़े प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों ने भाग लिया और भारतीय न्याय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, कानूनी पेशे में उभरती तकनीकों तथा कानून के छात्रों के लिए भविष्य के अवसरों पर अपने अनुभव साझा किए।

फोटो

पैनल चर्चा में श्री सैफुर रहमान फारिदी (पार्टनर, शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी), सुश्री सुरभि खट्टर (पार्टनर, सिरिल अमरचंद मंगलदास), श्री जाफर आलम (पार्टनर, ट्राइलीगल), श्री नचिकेता गोयल (एसोसिएट पार्टनर, कोचर एंड कंपनी), श्री सौरभ बिंदल (पार्टनर, फॉक्स मंडल एंड एसोसिएट्स) तथा श्री माधवम शर्मा (प्रिंसिपल एसोसिएट, खैतान एंड कंपनी) ने भाग लिया।

वक्ताओं ने चर्चा के दौरान कानूनी शिक्षा, इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कानूनी कार्यों को अधिक तेज और प्रभावी बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन यह वकीलों की मानवीय समझ, विश्लेषण और निर्णय क्षमता का स्थान नहीं ले सकती।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ एक इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने लॉ फर्मों में करियर, कानून में विशेषज्ञता के विकल्प और पेशेवर विकास से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कानूनी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फोटो

ज्यूरिसकनेक्ट’26 ने छात्रों को न केवल देश के प्रमुख विधि विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर दिया, बल्कि भारतीय न्याय व्यवस्था और कानूनी पेशे के भविष्य को समझने का भी महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

Leave a Comment