वॉर्ड 9 में भाजपा ने शीतल देओल को चुना, कार्यकर्ताओं ने भी दिया समर्थन

अंशुल त्यागी, नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की लिस्ट का इंतजार भी अब खत्म हो गया, लिस्ट आते ही किसी की किस्मत खुली तो कुछ लोगों की नाराज़गी भी सामने आई। वॉर्ड 9 से भाजपा की लिस्ट में शीतल देओल की किस्मत चमकी तो भाजपा के सभी बड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मिलकर मिठाई खिलाकर पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए अपना समर्थन अपना प्रत्याशी को दिया।

प्रत्याशी शीतल चौधरी के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

अब आगे क्या ?

वॉर्ड 9 से भाजपा की ओर से लड़ने वाले कई दावेदार थे, जिसमें शीतल देओल ने बाजी मार ली और अब सोमवार को नामांकन भरने के साथ ही पक्की मुहर प्रत्याशी पर लग जाएगी, लेकिन जिस तरह से भाजपा के तमाम क्षेत्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शीतर देओल के कार्यलय पर पहुंचे थे उससे ये तो बिल्कुल कहा जा सकता है कि भाजपा वॉर्ड 9 के लिए तैयार है लेकिन विपक्षियों के सामने कैसे पैर जमते हैं, इसका इतंजार भी सभी को होगा।

किससे है मुकाबला ?

भाजपा प्रत्याशी के सामने आम आदमी पार्टी से शालिनी पंकज शर्मा, बसपा से रुची विनीत त्यागी और कांग्रेस से सीमा शर्मा होंगी। दूसरे चरण में इस क्षेत्र के भीतर मतदान होना है यानि 11 मई को वोटिंग और 13 मई को रिजल्ट की घोषणा होगी ।

भाजपा प्रत्याशी शीतल चौधरी

Leave a Comment