Hair Fall Home Remedies: इन तीन चीजों को अपनाने से झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

Hair Fall Home Remedies

Hair Fall Home Remedies: बाल झड़ने और बालों का जल्दी सफेद होने की समस्या से बहुत सी महिलाएं परेशान रहती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण सर के बाल कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं। बालों का झड़ना एक आम समस्या मानी जाती है। लेकिन अगर आप भी बालों को झरने से रोकना चाहते हैं। आप घरेलू नुस्खे आजमा सकती है वैसे तो बाजार में कई केमिकल प्रोडक्ट आते हैं। जिससे बाल सही होने की जगह पर और ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। हम आज आपको बताएंगे की आप कैसे अपने बालों का ख्याल रख सकती हैं।

Hair Fall Home Remedies

प्याज का रस

बालों के लिए प्याज काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज का रस निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकती है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से प्याज का रस बालों में नई चमक लाने में फायदेमंद होता है। प्याज को कद्दूकस करके उसका रस अलग निकाल लें। प्याज के रस को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे बालों की दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

आंवला और नींबू का रस

बालों में चमक लाने के लिए आंवले का इस्तेमाल किया जाता है। आंवले के रस में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों पर लगा लें। इसे सर पर लगाने से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा साथ ही झड़ते बालों की समस्या से निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है गुलाब जल के यह फायदे ?

एलोवेरा का प्रयोग

एलोवेरा बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल चेहरे की त्वचा के लिए भी करते हैं। एलोवेरा में विटामिन ए विटामिन सी और विटामिन बी पाया जाता है। एलोवेरा के चिपचिपे जेल में इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसकी मदद से बालों को नई मजबूती मिलती है. बालों के झड़ने की समस्या से भी निजात मिलती है।

By Quick News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *