नेहा राठौर
रातों रात किस्मत चमकने के बारे में सुना तो होगा ही.. ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता। लाखों में कुछ दस-बीस लोग होते हैं जो ऐसी किस्मत लेकर पैदा होते हैं। ऐसी ही उज्जवल किस्मत के साथ 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में किसान परिवार में एक बच्चे ने जन्म लिया। किसे पता था कि ये बच्चा बड़ा होकर अपनी पहचान खुद बनाएगा। यहां हम बात कर रहे हैं आप सभी के प्यारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की। निरहुआ एक भोजपुरी अभिनेता, मॉडल और बेहतरीन गायक हैं। निरहुआ को गाने का बचपन से ही शौक था। उनका यही शौक उन्हें लोगों के दिलों तक ले गया और उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

यह भी पढ़ें – Biography of Smriti Irani: स्मृति ईरानी का अभिनेत्री से राजनेत्री बनने तक का सफर
किसान परिवार में जन्म
निरहुआ का असली नाम (जो नाम उनके माता-पिता ने उन्हें दिया) दिनेश लाल यादव है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 2 फरवरी 1979 को एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम चंद्र ज्योति और पिता का नाम कुमार यादव हैं। उनकी तीन बहने भी हैं जिनका नाम सुशीला, ललिता, और आशा यादव हैं और उनके दो छोटे भाई हैं विजय लाल और प्रवेश लाल यादव। निरहुआ का परिवार पूरी तरह से संगीत से जुड़ा हुआ था। यही कारण है वह भी एक बेहतरीन गायक हैं। दिनेश ने अपनी पढ़ाई कोलकाता में पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी गानों को अपना करियर बनाने का बड़ा फैसला किया। बता दें कि दिनेश लाल यादव के चाचा के बेटे Vijay Lal Yadav एक जाने माने भोजपुरी गायक हैं। जब दिनेश ने अपने गाने की इच्छा अपने भाई के सामने रखी तो वे काफी खुश हुए और दिनेश को गायकी के लिए प्रोत्साहित किया।

शुरुआत में वह अपने आस पास होने वाले शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में ही गाना गाते थे। उनकी किस्मत खुली जब उन्होंने 2001 में एक कंपनी के लिए ‘मलाई खाये बुढ़वा’ रिलीज किया था। ये उनका पहला गाना था जिसने लोगों के दिलों में एक धाकड़ एंट्री मारी थी। इस गाने को खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में एक एल्बम रिकॉर्ड किया, जिसका नाम ‘निरहुआ सटल रहा’ रखा गया। इसे T Series के साथ मिलकर रिलीज किया गया था। इस Music Album ने रातों रात दिनेश की जिंदगी बदल दी। इस एल्बम के म्यूजिक वीडियो में उन्होंने ही काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई Super Hit Songs गाए और आसमान की ऊंचाइयों को छूते चले गए।
यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर जी महाराज, मनोज तिवारी, वीके सिंह ने लिया भगवान महावीर स्वामी जी की 2622वीं जयंती पर आशीर्वाद

आम्रपाली नहीं तो कौन है निरहुआ की पत्नी
बता दें कि दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में दम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी को कभी कैमरे पर नहीं देखा गया है। इसलिए ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं है कि निरहुआ की शादी भी हो चुकी है और उनके पास एक बेटी और दो बेटे हैं। निरहुआ ने आम्रपाली के साथ 25 फिल्में की है। इसलिए वे उनके साथ फोटो में ज्यादा दिखाई देते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि आम्रपाली ही उनकी पत्नी है।

दिनेश लाल यादव से ऐसे बने निरहुआ
गायकी में अपनी किस्मत आजमाने के बाद दिनेश ने साल 2006 में भोजपुरी फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे’ में डेब्यू कर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। इस फिल्म में उन्होंने एक सपोर्टिंग किरदार निभाया था। यहां भी वे पूरी तरह से सफल हुए। साल 2008 में आई उनकी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक नया नाम दिया। अब वे दिनेश से निरहुआ नाम से जाने जाने लगे थे। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सूपर स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने पटना से पाकिस्तान, गुलामी, राजा बाबू, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ सटल रहे जैसी कई Superhit Movies में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे।

राजनीति में कसी कमर
लोगों से इतना प्यार पाकर दिनेश ने अपना रुख राजनीति की और कर लिया। साल 2019 में उन्होंने नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उसी साल उन्होंने लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार Akhilesh Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्हें इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।