जान से मारने की धमकी के बाद सलमान को मिला गन लाइसेंस

सलमान को गन लाइसेंस

Salman Khan Get Gun Licence: बॉलीवुड के सेलिब्रिटी अपने सिक्योरिटी का अच्छा खासा ध्यान रखते हैं। वह अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा अपने साथ बॉडीगार्ड्स रखते हैं। कई सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो अपनी सुरक्षा के लिए गन भी रखते हैं। लेकिन गन का लाइसेंस मिलना इतना आसान नहीं होता जितना समझा जाता है। कई सेलिब्रिटी को गन लाइसेंस लेने के लिए बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं। अब गन लाइसेंस सलमान खान को मिल चुका है।

बीते दिन सलमान खान इस खबर को लेकर सुर्खियों में आए सलमान जान से मारने की धमकी मिलने के बाद काफी डर गए हैं। जिसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी में इजाफा करते हुए गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। और उन्हें अब लाइसेंस मिल गया है।

8 साल पुराना वीडियो आया सामने

यह पहली बार नहीं था कि जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।  “हम साथ साथ हैं” फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरण काला हिरण पर शिकार का आरोप लगा था। उस समय भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई का धमकी भरा बयान और वीडियो अब अचानक से वायरल होने लगा था। इस वीडियो को बहुत वायरल कर दिया गया था। लॉरेंस बिश्नोई का यह वीडियो वायरल होना सलमान के लिए फायदेमंद साबित हुआ। जिससे उन्हें गन लाइसेंस मिलने में आसानी हो गई।

गन लाइसेंस के लिए ये चीज है जरुरी

1959 आर्म्स एक्ट के मुताबिक आत्मरक्षा के लिए लाइसेन्स लेकर हथियार ले सकते हैं। गन लाइसेन्स लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आपको बताना है आप को जान का खतरा है। सलमान खान के लिए जान से मारने की धमकी का लेटर मिलना और 8 साल वीडियो का वायरल होना। उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है। सलमान को गन लाइसेंस 10 दिन के अंदर मिल गया।

Read More: क्या आपको पता है गुलाब जल के यह फायदे ?

By Quick News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *