Bimbisara Advance Booking:  रिलीज के पहले ही इस फिल्म ने कमाए लाखों, जानें किस शहर में कितना हुआ व्यापार

Bimbisara Advance Booking: इन दिनों देशभर में साउथ की फिल्मों का क्रेज लोगों के लिए तेजी से बढ़ता जा रहा है। साउथ सिनेमा की फ़िल्में अब सिर्फ किसी एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रहा है। देशभर में टॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बेसब्री से लोगों को साउथ फिल्मों का इंतजार रहता है।

साउथ इंडस्ट्री की एक नई फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में आ रही है। इसी बीच फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। नंदमुरी कल्याण राम स्टारर फिल्म ‘बिंबिसार’ इस हफ्ते रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले कितने करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Bimbisara Advance Booking के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने तेलुगु भाषा में पहले दिन कुल 41 लाख रुपये की कमाई की है। इनमें से हैदराबाद में फिल्म ने करीब 32.94 लाख का कारोबार किया है। वहीं वारंगल 1.4 लाख की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म ने वायजैक और विशाखापटन में फिल्म ने 1.59 लाख का कलेक्शन किया है। जबकि निजामाबाद में फिल्म ने 88.4 हजार की कमाई कर ली है।

इसके अलावा करीमनगर में फिल्म ने 50 हजार का बिजनेस किया है। वहीं, बात करें महबूबनगर की तो फिल्म ने यहां पर 30.11 हजार की कमाई कर ली है। इसके साथ ही काकीनाडा में नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म ‘बिंबिसार’ ने एडवांस बुकिंग  में 63.4 हजार की कमाई की है। जबकि राजामुंदरी में इस फिल्म ने 2.02 लाख की कमाई की है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली है।

एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘बिंबिसार एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित इस फिल्म को मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और वही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Leave a Comment