भाजपा प्रत्याक्षी हर्षदीप मलहोत्रा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, सीएम धामी रहे मौजूद

अंशुल त्यागी,

दिनांक 01 मई 2024 को प्रियदर्शिनी एनक्लेव, निकट लवली पब्लिक स्कूल के पास भव्य सभा का आयोजन किया जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा राष्ट्रिय मंत्री श्रीमती अलका गुज्जर, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, रोहिणी से विधायक व पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मलहोत्रा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी ड्रा अनिल गुप्ता, पूर्वी दिल्ली संयोजक महेन्द्र आहूजा, सह संयोजक लता गुप्ता, शाहदरा ज़िला प्रभारी सुरेश शर्मा, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा और अनिल बाजपाई,मयूरविहार ज़िला प्रभारी नरेश वशिष्ठ, मयूरविहार जिलाध्यक्ष बिजेंद्र धामा, शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल, मयूरविहार महामंत्री नीरज सिंह, भावना जैन, शाहदरा ज़िला महामंत्री रोमेश गुप्ता, दीपक गाबा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा,क्षेत्रीय निगम पार्षद अलका राघव, मण्डल अध्यक्ष ललित निगम ने सभी अतिथियों का ज़ोरदार स्वागत पुष्प वर्षा, पटका पहना कर एवम् एक बहुत बड़ी माला पहनाकर किया और 3000 से ज्यादा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता,आरडब्ल्यूए, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया और जय श्री राम, भाजपा ज़िंदाबाद,नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद,अबकी बार 400 पर, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए और एसडीएम कोर्ट गीता कॉलोनी तक हजारों की संख्या के साथ रोड्शो निकाला और अपना नामांकन दाखिल किया।

उत्तराखंड के मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी जी की प्रेरणा से उन्होने आज़ादी के बाद सन् 1950 के बाद उत्तराखंड देश भर में पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू किया। धामी ने बताया कि मोदी जी ने विशेष प्रयास करके अयोध्या धाम में 500 सालों से संघर्ष को समाप्त कर एक भव्य और दिव्य श्री राम मन्दिर का निर्माण किया। जम्मू और कश्मीर से धारा 370 और 35A को निरस्त करने का काम किया, आज जम्मू और कश्मीर में युद्ध स्तर पर चहुमुखी विकास किया जा रहा है। विश्व विद्यालय, स्कूल और सिनेमा हॉल पुनः खोले गए है और आज गर्व से लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाता हैं। भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी यदि सभी कार्यकर्त्ता यह प्रण ले ले और समस्त जनता से भाजपा को हर बूथ पर 370 वोटों से जिताने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलेगा यह हम सुनिश्चित करेंगे। हर बूथ पर 70 वर्ष के बुजुर्ग की फॉर्म भरवा दे जिससे उन्हें भी प्रधानमन्त्री जी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। और सभी कार्यकर्त्ताओं का आवाह्न किया की हर हालत में दिल्ली के सभी सातों सांसद जिताने है और 2025 में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनानी है।

फोटो

राष्ट्रिय मंत्री श्रीमती अलका गुज्जर ने प्रधानमन्त्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने देश भर की महिलाएं को 33% आरक्षण सभी विधानसभाओं और लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर के किया। भाजपा उमीदवार हरदीप मलहोत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और प्रार्थना की सभी राष्ट्र निर्माण कार्य के लिए वोट करें, यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव का है , और केवल मोदी जी ही देश में विजनरी नेता हैं जो तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनायेंगे यही है मोदी जी की गारंटी।

By Quick News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *