वीरेन्द्र सचदेवा, सुनील जाखड़, मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में पंजाब के AAP, Congress एवं अकाली दल के निगम पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

अंशुल डिंपल भारद्वाज, जिस प्रकार से पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की होड़ लगी है उसी प्रकार आने वाले समय में दिल्ली के अंदर भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की होड़ लगने वाली है – वीरेन्द्र सचदेवा

पंजाब के अंदर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से लोगों को छलने का काम किया है – सुनील जाखड़

जिन्होंने राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने से किया आज वह अपने भ्रष्टाचार के समर्थन में रामलीला मैदान में बैठे गुहार लगा रहे हैं – मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली भाजपा कोषाध्यक्ष का साक्षात्कार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद श्री सुशील रिंकू की उपस्थिति में आज पंजाब के आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं अकाली दल के निगम पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में कमलजीत सिंह भाटिया, डॉक्टर सुनिता, विरेश मिन्टू, राधिका पाठक, हरजिंदर सिंह लाडा, विपन चड्ढा, चन्दरजीत कौर सांढा, बलविंदर सिंह बिरा, बबिता वर्मा, मनजित सिंह टिटू, कविता सेठ, सोरब सेठ, नवीन सोनी, जसवंत सिंह जस्सा, सुनील मोंटू, राजेश अग्निहोत्री पोला, जीवन ज्योति टंडन ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसे पढ़ें – भाजपा प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल और योगेन्द्र चंदोलिया ने पश्चिम विहार में किया अनूठा संयुक्त जनसंपर्क

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के निगम पार्षदों की पंजाब में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की होड़ लगी है उसी प्रकार आने वाले समय में दिल्ली के अंदर भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की होड़ लगने वाली है।

इसे पढ़ें- राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारी, कॉल सेंटर वॉलंटियर्स और मीडियाकर्मियों के साथ फिल्म 370 की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद श्री सुशील रिंकू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसके बाद आज आम आदमी पार्टी लोकसभा से पूरी तरह साफ़ हो गई है। पंजाब के अंदर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से लोगों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के अंदर ही उथल पुथल है। उन्होने कहा आज जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वे नेता नहीं बल्कि जमीनी कार्यकर्ता हैं। समर्थक बहुत मिल जायेंगे लेकिन जमीन से जुड़े कार्यकर्ता नहीं मिल पाएंगे। ऐसा कोई भ्रष्टाचार नहीं जो आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नहीं किया हो और वैसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन कर रही कांग्रेस को पंजाब कभी माफ नहीं करेगा।

फोटो

सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिन लोगों ने एक वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने से इंकार कर रहे थे, आज अपने भ्रष्टाचार के समर्थन में रामलीला मैदान में बैठे गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज रामलीला मैदान को देख ऐसा लग रहा है कि वहां भ्रष्टाचारियों की गिरोह इकट्ठा हुआ है। सांसद सुशिल रिंकू ने कहा कि आज जिन भी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है उन सभी के साथ उनकी पार्टियों ने धोखा किया है। भाजपा शासित मोदी सरकार में आज देश विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लोकसभा चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।

Leave a Comment