08
Jan
गाजियाबाद, अंशुल त्यागी:श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, गाजियाबाद में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत शहर के प्रमुख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बजरियाँ, जिसकी स्थापना 1885 में हुई थी, से हुई। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी नगर गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। फोटो नगर कीर्तन का आयोजन और संघ का योगदान इस आयोजन का नेतृत्व गुरुद्वारा सिंह सभा बजरियाँ और अन्य पाँच प्रमुख गुरुद्वारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को कुशलता से संभाला,…