भारत भाग्य विधाता के टिकट पर Buy 1 Get 1 ऑफर, कंगना रनौत की फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

अंशुल त्यागी, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। 12 जून को रिलीज़ हुई इस फिल्म को न केवल दर्शकों बल्कि फिल्म समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है।

फिल्म के निर्माताओं ने देशभर के सिनेमाघरों में Buy 1 Get 1 टिकट ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए दर्शकों को टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर ‘Bharat’ कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह विशेष ऑफर परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की योजना बना रहे दर्शकों के लिए एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

फोटो

रिलीज़ के बाद से ‘भारत भाग्य विधाता’ को कई राज्यों में सराहना मिली है। फिल्म के विषय और संदेश को देखते हुए दिल्ली और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी घोषित किया गया है, जिससे फिल्म को और अधिक दर्शक मिल रहे हैं।

चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अपने अभिनय का दम दिखाया है। फिल्म में उनके साथ कई प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता ठट्टे, रसिका आघाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म के सभी किरदार समाज के उन लोगों की कहानी को सामने लाते हैं, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रहते हैं, लेकिन समाज की मजबूत नींव बने हुए हैं।

फोटो

‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गडा (PEN स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का निर्माण PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने किया है। वहीं यूनोइया फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसके सहयोगी निर्माता हैं। फिल्म का वितरण Pen Marudhar द्वारा किया गया है।

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और नए टिकट ऑफर के साथ मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे।

Leave a Comment