Quick News

430 Posts
Dasvi : Abhishek Bacchan ने आगरा जेल में दिखाया पहला मूवी का शो !

Dasvi : Abhishek Bacchan ने आगरा जेल में दिखाया पहला मूवी का शो !

अंशुल त्यागी || अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) निश्चित रूप से जानते हैं कि अपनी बात को कैसे स्टाइल में रखना है! उनकी आगामी रिलीज़ "दसवीं" (Dasvi) को आगरा सेंट्रल जेल में स्थान पर फिल्माया गया था। सोशल कॉमेडी की शूटिंग के दौरान, अभिषेक ने कुछ कैदियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए, यहां तक ​​कि उन्हें फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का वादा भी किया। एक वादा जो कैदियों ने कभी नहीं सोचा था कि वास्तव में सच होगा! खैर, वह समय आ गया जब अभिषेक ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की। 2000 कैदियों के लिए दसवीं की स्क्रीनिंग के लिए अभिनेता शहर…
Read More
JGM : अगले मिशन के लिए तैयार सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ

JGM : अगले मिशन के लिए तैयार सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ

अंशुल त्यागी ।। सुपर स्टार विजय देवरकोंडा (Super star Vijay Deverakonda) और पथ-प्रदर्शक निर्देशक पुरी जगन्नाथ (Director Puri Jagannadh) ने दुनिया भर के प्रशंसकों का इंतजार खत्म कर दिया है और मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम में अपने अगले उद्यम "जेजीएम" (JGM) की घोषणा की। एक्शन ड्रामा बिग टिकट पैन इंडिया एंटरटेनर विजय को पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में दिखाएगा, जिसका लक्ष्य अपने अगले सफल प्रदर्शन के लिए होगा! जेजीएम का निर्माण चार्ममे कौर, वामशी पेडिपल्ली और पुरी जगन्नाध द्वारा किया जाएगा, जिसकी पटकथा, संवाद और निर्देशन पुरी जगन्नाध करेंगे। इवेंट के दौराान ली गई तस्वीर खेल बदलने…
Read More
3×3 Basketball पुरुष टीम का कमाल, रैंकिंग में 16वें स्थान पर बनाई जगह

3×3 Basketball पुरुष टीम का कमाल, रैंकिंग में 16वें स्थान पर बनाई जगह

सोनाली भारद्वाज, संवाददाता, दिल्ली। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (Basketball Federation of India) (बीएफआई - BFI) और इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (International Basketball Federation) (एफआईबीए FIBA) समर्थित 3x3 प्रो बास्केटबॉल लीग (3बीएल) के हाल ही में संपन्न तीसरे सत्र की बदौलत भारतीय पुरुषों की 3x3 बास्केटबॉल टीम ने रैंकिंग में 70वें से 16वें स्थान पर शानदार छलांग लगाई है। 3बीएल सीजन—3 का आयोजन 8 से 21 मार्च, 2022 तक मोहाली के होटल विन्धम में किया गया था। टीम और फेडरेशन पदाधिकारी इसी कड़ी में 3बीएल के कमिश्नर रोहित बख्शी और '3बीएल' बौद्धिक संपदा की मालिक तथा वाईकेबीके एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक…
Read More
युक्रेन युद्ध में 72 घंटों में मोदी सरकार ने 20 हजार छात्रों के परिवारों से की थी मुलाकात

युक्रेन युद्ध में 72 घंटों में मोदी सरकार ने 20 हजार छात्रों के परिवारों से की थी मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट || क्विक न्यूज़ हिन्दी युक्रेन जंग में मोदीजी क्राइसेस मैनेजमेंट गजब की रही, रुस ने युक्रेन पर हमला शुरु किया, तो मोदीजी की एक टीम उन परिवारों से मिली, जिनके बच्चे युक्रेन में थे और भाजपा नेताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया कि बच्चे सुरक्षित आ जाएंगे। यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय छात्र आपात के समय दिल घबरा जाए तो अफरा तफरी मच जाती है, ये बात मोदीजी अच्छी तरह से जानते हैं और शायद यही वजह है कि उन्होंने रुस युक्रेन के बीच गोलीबारी शुरु होते ही बैठकों का दौर शुरु किया और जहां एक ओर बच्चों की…
Read More
Attack Movie का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन

Attack Movie का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन

डिंपल भारद्वाज, संवाददाता धमाकेदार एक्शन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बहुत जल्द एक अच्छी फिल्म 'अटैक' (Attack) आने वाली है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (JohnAbraham) स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'अटैक' 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जबकि फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में शनिवार को इसके मुख्य कलाकार- जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत (Rakul Preet) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के साथ फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद (Lakshya Raj Anand) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। प्रमोशन के साथ ही फिल्म का एक नया…
Read More
अब सिर्फ 4 घंटे में तय होगा दिल्ली दे वाराणसी तक का सफर !

अब सिर्फ 4 घंटे में तय होगा दिल्ली दे वाराणसी तक का सफर !

डिम्पल भारद्वाज अगर हम आप से कहें की आप दिल्ली से वाराणसी मात्र साढ़े तीन घंटे का वक़्त लगेगा तो शायद आपको यक़ीन नहीं होगा। लेकिन अब ये सपने जैसी बात सच होने वाली है। दरअसल  सरकार की योजना है कि आगामी साल 2029 तक दिल्ली और वाराणसी के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किया जाए। और अगर ऐसा होता है तो  उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक्सप्रेसवे और  हाइवे को जोड़ने वाला अवध क्रॉसिंग अब 'बुलेट ट्रेन' के लिए भी अहम साबित हो सकता है । ग़ौरतलब है कि इस मामले में 11 फरवरी को राज्यसभा में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था कि जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा और दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर के साथ ही 6 अन्य कॉरिडोर का खाका भी तैयार किया जाएगा। ख़ास बात ये है की दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी समय के लिहाज़ से हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी। क्योंकि इस कॉरिडोर में जो बुलेट ट्रेन दौड़ेगी उसकी औसतन रफ़्तार 330 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यह भी पढ़ें -  https://quicknewshindi.com/infection-level-increasing-tejashwi-yadav-on-lalu-prasad-yadavs-health/ इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश में जबकि एक दिल्ली में बनाया जाएगा। औरग़र बात दिल्ली के स्टेशन की करें तो दिल्ली का स्टेशन अंडर ग्राउंड होगा। और इस तरह दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में यह बुलट ट्रेनमात्र 3 घंटे और 33 मिनट का समय लेगी। इस बुलट ट्रेल की बात करें तो यह ट्रेन कुछ स्टेशनों पर कुछ मिनट के लिए रुकेगी। इस  कोलिडोर पर जो अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे उनके लिए 15 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार की जाएगी।यह कॉरिडोर यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जायेगा। इससे जंगलों और जानवरों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस तरह अवध क्रॉसिंग रेलवेस्टेशन पर रोज लगभग 43 ट्रेनें पहुंचेंगे। यानी अगर हिसाब लगाया जाए तो हर 22 मिनट में दिल्ली से वाराणसी के लिए एक हाई स्पीडट्रेन मिल सकेगी।दिल्ली में इस हाईस्पीड ट्रेन के लिए हजरत निजामुद्दीन पर स्टेशन बनाया जाएगा। जो वाराणसी के लिए रवाना होगी।  यहाँ भी जुड़ें - https://youtu.be/XUdq-Fzonpw इसके बाद नॉएडा 146 मेट्रो स्टेशन, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही में इसका स्टॉप होगा। इसी के साथ मंडुआडीव, वाराणसी इस कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन होगा। जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ में अवध क्रॉसिंग पर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन केलिए एक फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसी प्रकार प्रयागराज में फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। 
Read More
पहले किया इनकार फिर एम्स ने लालू को किया भर्ती, क्या थी भर्ती ना करने की वजह ?

पहले किया इनकार फिर एम्स ने लालू को किया भर्ती, क्या थी भर्ती ना करने की वजह ?

रांची। क्विक न्यूज़ हिंदी डिम्पल भारद्वाज पिछले लंबे समय से चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ती जा रही है । उनका इलाज राँची रिम्स में किया जा रहा था। लेकिन तबियत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें रिम्स ने बुधवार को दिल्ली के ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के लिए रेफर गया था। लेकिन एम्स ने लालू को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। और अब खबर है की दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आखिरकार लालू प्रसाद को भर्ती कर लिया है।और लालू का इलाज शुरू हो गया है।फिलहाल उन्हें इमर्जेंसी में रखा गया है। और लालू की किडनी और कुछ अन्य जरूरी जांच की गई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही ये फैसला लिया जाएगा कि उन्हें एम्स में एडमिट किया जाएगा या नहीं । आपको बता दे की एम्स ने जाँच के लालू को भर्ती करने से इनकार करते हुए उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी। और रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह देने के बाद लालू रांची पहुंचने के लिए बुधवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन एयरपोर्ट जैसे ही लालू एयरपोर्ट पहुँचे जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। एयरपोर्ट से तत्काल उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया है। यह भी पढ़ें - https://go.shr.lc/3ivJshX 22 मार्च की शाम लालू रांची के रिम्स हॉस्पिटल से चार्टर्ड प्लेन से द्वारा दिल्ली के एम्स पहुंचे थे। एम्स में रात भर लालू को अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया । जिसके बाद सुबह के चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।जानकारी के मुताबिक़  उनकी किडनी स्टेज पांच में पहुंच गयी है। यहाँ तक कि हार्ट फेलियोर के भी चांसेज हैं। इन्हीं सब स्थितियों की समीक्षा करने के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया था। यहाँ भी जुड़ें - https://youtu.be/ajw39NkZsuU
Read More
शहीदों के नाम तिरंगा यात्रा की एक शाम – Tiranga Yatra

शहीदों के नाम तिरंगा यात्रा की एक शाम – Tiranga Yatra

अंशुल त्यागी आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस 23 मार्च के उपलक्ष्य में गौ माता सेवा संस्था ने तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) की शुरूआत की। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर गीत मेरा रंग दे बसंती चोला के साथ हुआ। यात्रा में संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों के जीवन संघर्ष के बारे में बात रखते हुए बताया कि आज हमें क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस मनाने और उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है। आजादी आंदोलन के समय देश व समाज के प्रति जो भावना नौजवानों में…
Read More
Duroflex ने किया Sound Of Sleep का दूसरा सीजन लॉन्च

Duroflex ने किया Sound Of Sleep का दूसरा सीजन लॉन्च

अंशुल त्यागी भारत के प्रमुख स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड 'ड्यूरोफ्लेक्स' (Duroflex) ने वर्ल्‍ड स्‍लीप डे पर अपने बेहद कामयाब डिजिटल म्यूजिक सीरीज 'ड्यूरोफ्लेक्स साउंड्स ऑफ स्लीप' (Sound of Sleep) के दूसरे सीजन को लॉन्‍च किया है। 'ड्यूरोफ्लेक्स साउंड्स ऑफ स्लीप—2' में संगीत की भूमिका बताई गई है। साथ ही इस सीरीज में देश के मशहूर और चहेते कलाकारों की गाई लोरियों की अच्‍छी नींद के लिए संगीत की अहमियत समझाई गई है। इस साल, यह ब्रांड अरमान मलिक (हिंदी), अर्को प्रावो मुखर्जी (बांग्ला), महालक्ष्मी अय्यर (तमिल) और सिद्धार्थ महादेवन (तेलुगु) के ओरिजिनल कंपोजिशन के साथ अपनी म्यूजिक प्रॉपर्टी को एक कदम…
Read More
पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह क्यों है ख़ास ?

पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह क्यों है ख़ास ?

डिम्पल भारद्वाज आज पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड यानी UK के 12वें मुख्यमंत्री (CM) के तौर पर ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आठ मंत्री भी शपथ लेरहे हैं। इस बार उत्तराखंड को पहली महिला स्पीकर के रूप में रितु खंडूरी पद सँभालेंगी है। पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:30 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) पुष्कर सिंह धामीको CM पद की शपथ दिलाएँगे । शपथ समारोह में मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड में किस मुख्यमंत्री का कितने रहा कार्यकाल  नित्यानंद स्वामी- 354 दिन(9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001)भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन(30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002)एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन(02 मार्च 2002-07 मार्च 2007)जनरल बीसी खंडूड़ी - 2 साल 111 दिन(07 मार्च 2007-26 जून 2009)डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- 2 साल 75 दिन(27 जून 2009-10 सितंबर 2011)मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन(11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012)विजय बहुगुणा- 1 साल 324 दिन(13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014)हरीश रावत- 1 साल 55 दिन(01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016)राष्ट्रपति शासन- 25 दिन(27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016)हरीश रावत- 1 दिन(21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016)राष्ट्रपति शासन- 19 दिन(22 अप्रैल 2016-11 मई 2016)हरीश रावत - 311 दिन(11 मई 2016-18 मार्च 2017)त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन(18 मार्च 2017-10 मार्च 2021)तीरथ सिंह रावत- 116 दिन(10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021)पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन(04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022)
Read More