MCD News

यहां जाने दिल्ली में कब और कैसे हो सकती है 10 मनोनित पार्षदों की शपथ ?

यहां जाने दिल्ली में कब और कैसे हो सकती है 10 मनोनित पार्षदों की शपथ ?

डिम्पल भारद्वाज || एमसीडी के चुनाव  हुए और उसके बाद जो परिणाम आया उसमें 250 में से 134 सीट आम आदमी पार्टी ने  अपने नाम कर ली, तो वहीं भाजपा के हाथ 105 सीट आई। इन सीटों में एक निर्दलीय की शामिल रही। तो वहीं दुसरी ओर कांग्रेस पार्टी का ग्राफ और गिर गया और कांग्रेस को केवल 9 सीटों  से ही संतोष करना पड़ा। मतलब साफ था की इस बार बहुमत में आम आदमी पार्टी है और इस बार महापौर भी आप पार्टी का ही होगा लेकिन क्योंकि निगम में दल बदलने का कानून नहीं लगता लिहाज़ा भाजपा ने…
Read More
फ़ियाज़ गंज,सदर बाजार स्थित मार्ग का नाम हुआ चौधरी शेर सिंह सैनी मार्ग किया 

फ़ियाज़ गंज,सदर बाजार स्थित मार्ग का नाम हुआ चौधरी शेर सिंह सैनी मार्ग किया 

ब्यूरो रिपोर्ट : जब से दिल्ली नगर निगम के चुनावों की सरगर्मी बढ़ी है तब से सभी मौजूदा पार्षद अपने अपने वार्ड में लगातार नामकरण का कार्यक्रमकर रहे हैं। फिर चाहे किसी पार्क का नामकरण हो या फिर किसी मार्ग का बीते समय से निगम में नामकरण का दौर तेज़ी से जारी है।इसी कड़ी में उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर और सदर बाज़ार से पार्षद जय प्रकाश ने फ़ियाज़ गंज,सदर बाजार स्थित मार्ग का नामकरणकर इसे चौधरी शेर सिंह सैनी मार्ग (Chaudhary Sher Singh Saini Marg) किया है।  इस अवसर पर जय प्रकाश ने चौधरी शेर सिंह सैनी को याद करते हुए कहा की वे एक धार्मिक व सामाजिक प्रवर्ती के व्यक्ति थे, जोसदैव लोगों के दुख-सुख में शामिल होते थे और वो सदैव गरीबों के लिए कार्य करते थे, बहुत सारी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा की हमें उनके द्वारा किए गएअच्छे कार्यों को याद करना चाहिए, ताकि समाज उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा ले सकें और उनके आदर्शों को अपने जीवन मेंउतार सकें। बता दें इस मौक़े पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद दिखे। साथ ही प्लास्टिक डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष, सुरेंद्र भाटी, आरडब्लूएअध्यक्ष, नंद किशोर जैन और  स्थानीय नागरिक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read More