अब सिर्फ 4 घंटे में तय होगा दिल्ली दे वाराणसी तक का सफर !

डिम्पल भारद्वाज अगर हम आप से कहें की आप दिल्ली से वाराणसी मात्र साढ़े तीन घंटे का वक़्त लगेगा तो शायद आपको यक़ीन नहीं होगा। लेकिन अब ये सपने जैसी बात सच होने वाली है। दरअसल  सरकार की योजना है कि आगामी साल 2029 तक दिल्ली और वाराणसी के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किया जाए। और अगर ऐसा होता है तो  उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक्सप्रेसवे और  हाइवे को जोड़ने वाला अवध क्रॉसिंग अब ‘बुलेट ट्रेन’ के लिए भी अहम साबित हो सकता है । ग़ौरतलब है कि इस मामले में 11 फरवरी को राज्यसभा में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था कि जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा और दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर के साथ ही 6 अन्य कॉरिडोर का खाका भी तैयार किया जाएगा। ख़ास बात ये है की दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी समय के लिहाज़ से हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी। क्योंकि इस कॉरिडोर में जो बुलेट ट्रेन दौड़ेगी उसकी औसतन रफ़्तार 330 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। यह भी पढ़ें –  https://quicknewshindi.com/infection-level-increasing-tejashwi-yadav-on-lalu-prasad-yadavs-health/ इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश में जबकि एक दिल्ली में बनाया जाएगा। औरग़र बात दिल्ली के स्टेशन की करें तो दिल्ली का स्टेशन अंडर ग्राउंड होगा। और इस तरह दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में यह बुलट ट्रेनमात्र 3 घंटे और 33 मिनट का समय लेगी। इस बुलट ट्रेल की बात करें तो यह ट्रेन कुछ स्टेशनों पर कुछ मिनट के लिए रुकेगी। इस  कोलिडोर पर जो अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे उनके लिए 15 किलोमीटर लंबी सुरंग तैयार की जाएगी।यह कॉरिडोर यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जायेगा। इससे जंगलों और जानवरों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस तरह अवध क्रॉसिंग रेलवेस्टेशन पर रोज लगभग 43 ट्रेनें पहुंचेंगे। यानी अगर हिसाब लगाया जाए तो हर 22 मिनट में दिल्ली से वाराणसी के लिए एक हाई स्पीडट्रेन मिल सकेगी।दिल्ली में इस हाईस्पीड ट्रेन के लिए हजरत निजामुद्दीन पर स्टेशन बनाया जाएगा। जो वाराणसी के लिए रवाना होगी।  यहाँ भी जुड़ें – इसके बाद नॉएडा 146 मेट्रो स्टेशन, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही में इसका स्टॉप होगा। इसी के साथ मंडुआडीव, वाराणसी इस कॉरिडोर का अंतिम स्टेशन होगा। जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ में अवध क्रॉसिंग पर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन केलिए एक फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसी प्रकार प्रयागराज में फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। 

पहले किया इनकार फिर एम्स ने लालू को किया भर्ती, क्या थी भर्ती ना करने की वजह ?

रांची। क्विक न्यूज़ हिंदी डिम्पल भारद्वाज पिछले लंबे समय से चारा घोटाला में सजा काट रहे आरजेडी  सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ती जा रही है । उनका इलाज राँची रिम्स में किया जा रहा था। लेकिन तबियत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें रिम्स ने बुधवार को दिल्ली के ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के लिए रेफर गया था। लेकिन एम्स ने लालू को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। और अब खबर है की दिल्ली स्थित ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आखिरकार लालू प्रसाद को भर्ती कर लिया है।और लालू का इलाज शुरू हो गया है।फिलहाल उन्हें इमर्जेंसी में रखा गया है। और लालू की किडनी और कुछ अन्य जरूरी जांच की गई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही ये फैसला लिया जाएगा कि उन्हें एम्स में एडमिट किया जाएगा या नहीं । आपको बता दे की एम्स ने जाँच के लालू को भर्ती करने से इनकार करते हुए उन्हें रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह दी थी। और रांची रिम्स में ही इलाज कराने की सलाह देने के बाद लालू रांची पहुंचने के लिए बुधवार दोपहर में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन एयरपोर्ट जैसे ही लालू एयरपोर्ट पहुँचे जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। एयरपोर्ट से तत्काल उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया है। यह भी पढ़ें – https://go.shr.lc/3ivJshX 22 मार्च की शाम लालू रांची के रिम्स हॉस्पिटल से चार्टर्ड प्लेन से द्वारा दिल्ली के एम्स पहुंचे थे। एम्स में रात भर लालू को अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया । जिसके बाद सुबह के चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।जानकारी के मुताबिक़  उनकी किडनी स्टेज पांच में पहुंच गयी है। यहाँ तक कि हार्ट फेलियोर के भी चांसेज हैं। इन्हीं सब स्थितियों की समीक्षा करने के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया था। यहाँ भी जुड़ें –

Duroflex ने किया Sound Of Sleep का दूसरा सीजन लॉन्च

अंशुल त्यागी भारत के प्रमुख स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड ‘ड्यूरोफ्लेक्स’ (Duroflex) ने वर्ल्‍ड स्‍लीप डे पर अपने बेहद कामयाब डिजिटल म्यूजिक सीरीज ‘ड्यूरोफ्लेक्स साउंड्स ऑफ स्लीप’ (Sound of Sleep) के दूसरे सीजन को लॉन्‍च किया है। ‘ड्यूरोफ्लेक्स साउंड्स ऑफ स्लीप—2’ में संगीत की भूमिका बताई गई है। साथ ही इस सीरीज में देश के मशहूर और … Read more

पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह क्यों है ख़ास ?

डिम्पल भारद्वाज आज पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड यानी UK के 12वें मुख्यमंत्री (CM) के तौर पर ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आठ मंत्री भी शपथ लेरहे हैं। इस बार उत्तराखंड को पहली महिला स्पीकर के रूप में रितु खंडूरी पद सँभालेंगी है। पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:30 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) पुष्कर सिंह धामीको CM पद की शपथ दिलाएँगे । शपथ समारोह में मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड में किस मुख्यमंत्री का कितने रहा कार्यकाल  नित्यानंद स्वामी- 354 दिन(9 नवंबर 2000-29 अक्तूबर 2001)भगत सिंह कोश्यारी- 122 दिन(30 अक्तूबर 2001-01 मार्च 2002)एनडी तिवारी- पांच साल पांच दिन(02 मार्च 2002-07 मार्च 2007)जनरल बीसी खंडूड़ी – 2 साल 111 दिन(07 मार्च 2007-26 जून 2009)डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- 2 साल 75 दिन(27 जून 2009-10 सितंबर 2011)मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि)- 184 दिन(11 सितंबर 2011-13 मार्च 2012)विजय बहुगुणा- 1 साल 324 दिन(13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014)हरीश रावत- 1 साल 55 दिन(01 फरवरी 2014-27 मार्च 2016)राष्ट्रपति शासन- 25 दिन(27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016)हरीश रावत- 1 दिन(21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016)राष्ट्रपति शासन- 19 दिन(22 अप्रैल 2016-11 मई 2016)हरीश रावत – 311 दिन(11 मई 2016-18 मार्च 2017)त्रिवेंद्र सिंह रावत- तीन साल 357 दिन(18 मार्च 2017-10 मार्च 2021)तीरथ सिंह रावत- 116 दिन(10 मार्च 2021-04 जुलाई 2021)पुष्कर सिंह धामी- 260 दिन(04 जुलाई 2021-23 मार्च 2022)

LPG Price Hike : इन शहर वालों को लगा तगड़ा झटका, कहाँ मिल रहा है 1000 रुपये का सिलेंडेर

ब्यूरो – पहले दूध  फिर पेट्रोल डीज़ल और अब घरेलू सिलेंडेर के दाम बढ़ गए हैं जी हाँ सही सुना आपने ऑल मार्केट कंपनियों ने मंगलवार कोघरेलू सिलेंडेर गैस यानी की LPG के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं अब सिलेंडेर 50 रुपये की बढ़ी क़ीमतों के साथ मिलेगा। घर मेंइस्तेमाल होने वाला LPG सिलेंडेर जिसका वज़न 14.2 किलोग्राम  होता है 50 रुपये महँगा हो गया है । ये क़ीमत कई महीनों केअंतराल के बाद बढ़ायी गई है । आख़िरी बार सिलेंडेर की क़ीमत 6 अक्टूबर 2021 को बड़ी थी । बढ़ी क़ीमतों के साथ घरेलू LPG cylinder राजधानी दिल्ली में 949.5 रुपये का हो गया है। जो पहले 899 रुपये में मिलता था ।  आपको मालूम हो कि इससे पहलेपेट्रोल  कम्पनियों ने भी diesel और petrol के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर का इज़ाफ़ा किया था। और कुछ दिन पहले की अगर हमबात करें तो दूध कम्पनियों ने भी दूध के दाम 2-5 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे जिससे आम लोग काफ़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें – https://quicknewshindi.com/rrr-team-reaches-national-capital-to-promote-the-movie-in-a-unique-way/ किस शहर में कितने बढ़ी क़ीमत  कोलकाता – 926 रुपये( पहले ) 976 रुपये( अब )  लखनऊ – 987.5 रुपये (पहले )1047.5 रुपये ( अब )  मुंबई  – 899.5 रुपये ( पहले ) 949.5 रुपये ( अब ) चेन्नई –  915.5 रुपये ( पहले ) 965.5 रुपये ( अब ) दिल्ली – 899 रुपये ( पहले ) 949.5 रुपये ( अब ) यहाँ भी जुड़ें –

एक हफ्ता बीतने के बाद भी MCD चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं, लेकिन 16 मई से पहले लेना होगा संसद को फ़ैसला

डिम्पल भारद्वाज बीते 10 मार्च ( गुरुवार) को दिल्ली में होने वाले निगम चुनावों की तारीख़ का ऐलान होना था । लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा का समय  बीत जाने के बाद भी MCD चुनावों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दरअसल जिस दिन निगम चुनावों की तारीख़ों का ऐलान होना थाउस दिन केंद्र सरकार के दख़ल के बाद चुनावों की घोषणा को टाल दिया गया। इसके पीछे दलील दी गई की आयोग तीनों निगमों कोएक करने पर विचार कर रहा है साथ ही ये भी कहा गया था की आने वाले हफ़्ते में निगम चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी । लेकिनएक हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत जाने कि बाद भी कुछ साफ़ नहीं हुआ है।  अभी भी ये सवाल बरकरार है कि दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोगदिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान कब करेगा? जबकि दूसरी तरफ़  तीनों निगमों के एकीकरण पर एकराय बनाने पर सभीसियासी पार्टियां अपने नफा नुकसान में जुटी हैं। सूत्रों की माने तो इसी हफ्ते संसद में तीनों निगमों को एक करने का प्रस्ताव लाया जासकता है।  मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग दिल्ली नगर निगम के चुनाव आगामी 18 मई से पहले ही करवाना चाहता है । ऐसे में चुनावोंकी तारीख़ों की घोषणा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को एक महीने का वक्त भी चाहिए । लिहाजा 16 अप्रैल से पहले संसद कोफैसला लेना होगा।

पूर्वी दिल्ली की तत्कालीन मेयर नीमा भगत ने की दिल्ली से भटिंडा की सैर फिर आई विवादों में ।

डिम्पल भारद्वाज दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत किसी छूपी नहीं है। निगम कर्मचारी लगातार अपने वेतन के लिए हड़ताल करते नज़र आते हैं। होली – दिलावी जैसे बड़े त्यौहार भी निगम कर्मचारियों के बेनूर हो जाते है। लेकिन निगम में बैठी भाजपा सरकार समाधान निकालने के बजाए निगम के पैसे पर मौज मस्ती करने … Read more

MERI College ने आयोजित किया सालाना प्रोग्राम Pratibimb – La-Kermesse

अंशुल त्यागी वार्षिक उत्सव एक ऐसा समय होता है जब एमईआरआई संस्थानों की पूरी टीम संकाय जैसे (बी.टेक, एमसीए, एमबीए, पीजीडीएम) के छात्र शामिल होते हैं, स्टाफ सदस्य एक साथ आते हैं और इस महान प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हैं। पूरे शहर से प्रतिभागियों में असाधारण प्रतिभा को बाहर लाने के लिए। हम … Read more

अब Mahesh-Vikram Bhatt और के सेरा सेरा मिलकर बनाएंगे Virtual Studio

अंशुल त्यागी के सेरा सेरा बॉक्स ऑफिस प्राइवेट लिमिटेड भारत में सबसे बड़ा डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का अग्रणी रहा है। यह देश भर के निर्माताओं को बेहतरीन गुणवत्ता और नए युग वाले इनोवेटिव फिल्म साधन प्रदान करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। और उस नजरिए … Read more

Motu-Patlu, Masti और लोट-पोट पब्लिकेशन

अंशुल त्यागी LOTPOT भारत की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय कॉमिक सीरीज में से एक है। इस कॉमिक सीरीज के सबसे प्रिय पात्र मोटू (Motu) और पतलू (Patlu) हैं, जो एक साथ हर तरह के रोमांच का अनुभव करते हैं।ऑस्ट्रियाई दूतावास नई दिल्ली के ऑस्ट्रियन कल्चरल फोरम ने लोटपोट पब्लिकेशन (LotPot Publication) के संपादक और टीम … Read more